news-details

अप्रेंटिस मेले में 120 अभ्यर्थियों में 80 का चयन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। पडरौना स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में बुधवार को अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। मेले में एलएंडटी, महिंद्रा और हायर सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें कुल 120 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 80 का चयन किया गया।मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता और तकनीकी कौशल के आधार पर साक्षात्कार लिया। चयनित युवाओं को अप्रेंटिसशिप के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने और रोजगार के अवसर हासिल करने का मौका मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के महत्व, व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्योगों में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने युवाओं को तकनीकी कौशल विकसित करने और औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।मेले का आयोजन संस्थान के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य के निर्देशन में किया गया। इस दौरान राजेश कुमार, मुकुल कुमार और समर बहादुर पाल सहित संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे