news-details

अनस उस्मानी का कानपुर में भव्य स्वागत

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनस उस्मानी के कानपुर प्रथम आगमन पर जाजमऊ गंगा पुल से लेकर उनके आवास तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। जाजमऊ गंगा पुल के बाद नई चुंगी, गल्ला गोदाम, पंडित उपवन के सामने, नया गंज मेट्रो, फूलबाग चौराहा, नवीन मार्केट चौराहा और बकरमंडी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा और अभिनव दीक्षित सहित कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद अनस उस्मानी ने गुमटी गुरुद्वारा में दर्शन किए। इस दौरान अनस उस्मानी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज तक पहुंच रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज भाजपा का समर्थन करेगा। कार्यक्रम में कृष्ण दीक्षित, सलीम अहमद, सिमरनजीत सिंह, परमजीत सिंह चंदौख, नाजिया असद नवाज, अमरजीत सिंह पम्मी, जावेद, माशूक खान और विपुल जैन सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।