
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शनिवार को अमेठी के दलशाहपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जमीनी विवाद में मारे गए रामफली पाल के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।श्यामलाल पाल ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।गौरतलब है कि बुधवार रात जमीनी विवाद में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल रामफली पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।