
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। नगर के अन्तर्गत सड़क के चौड़ीकरण के लिए एन एच ए आई की ओर से सड़क के दोनों किनारों को अतिक्रमण मुक्त कराने की नोटिस जारी की गई है।नगर पंचायत कार्मिकों ने गुरुवार को प्रशासन की टीम के साथ पैमाईश की। पैमाइश के दौरान बड़ी संख्या में दुकानें एन एच आई की ओर से निर्धारित सीमा के अंदर पाई गई हैं। पैमाइश को लेकर व्यापारियों में असंतोष का माहौल है। एक बार वही मंजर फिर सामने आ सकता है जैसा ओवर ब्रिज के निर्माण के समय था।पैमाइश से नाराज़ व्यापारी जिलाधिकारी संजय चौहान को ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने कहा है कि नगर अमेठी के चारों तरफ रिंग रोड और बाईपास का निर्माण हो चुका है।नगर के अंदर सड़क के चौड़ीकरण की कोई जरूरत नहीं है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए शुक्रवार को डी एम से मिलेगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा।