
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में जल जीवन मिशन के काम जलशक्ति मंत्री के निर्देश के अनुरूप नहीं है। अधिशासी अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार राव के मेडिकल लीव से वापस लौटने के बाद भी कम्पनियां मनमानी कर रही हैं।समय से वेतन न मिलने के कारण अवर अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यालय कर्मी कार्यों को आगे बढ़ाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सरकार और जल शक्ति मंत्री की ओर से संचालित परियोजनाओं से दिन में तीन बार जलापूर्ति करने और जल अर्पण दिवस/जल चौपाल करके ग्रामीणों को जल संरक्षण और जलापूर्ति के बारे में जागरूक करने के निर्देश है। अमेठी में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।वीटीएल, वेलस्पन और गायत्री रैम्की कम्पनियों की ओर से जल अर्पण दिवस के आयोजन नहीं किए जा रहे हैं।अधिशासी अभियंता के बीमार होने के कारण कार्यालय में जनसुनवाई प्रभावित हैं। सुबह नौ बजे से 12बजे तक यहां जनसुनवाई के लिए कोई नहीं बैठता है। जनवरी से अगस्त 14तक यहां आई जी आर एस पोर्टल पर 10976शिकायतें आईं हैं, इनमें से 1056लम्बित है। अवर अभियंता इंजीनियर राजेश गुप्ता ने बताया कि काम का बोझ बराबर बना हुआ है। कम्पनियां केवल बड़े साहब की बात सुनती है।समय से वेतन नहीं मिलने से परेशानी है।जल अर्पण दिवस के आयोजन कराना कम्पनियों का काम है।
आई जी आर एस पोर्टल पर आई सभी शिकायतों का निस्तारण शत प्रतिशत हुआ है। 14अगस्त तक 226शिकायतें आईं थीं। सभी का निस्तारण हुआ है। असंतुष्ट श्रेणी में 67शिकायतें है,उनका निस्तारण फिर से कराया जा रहा है।तीन एजेंसियों के द्वारा जिले में जल जीवन मिशन के काम किए जा रहे हैं, सभी को जल अर्पण दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।-दिनेश प्रताप गौतम,प्रभारी अधिशासी अभियंता,जल निगम अमेठी
जल जीवन मिशन-हर घर तक नल,माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वपूर्ण योजना है।इस योजना के बारे में किसी भी तरह की शिथिलता क्षम्य नहीं है। शीघ्र ही उचित माध्यम से संगठन और सरकार को यहां की स्थिति से अवगत कराया जाएगा, माननीय जल शक्ति मंत्री की चौपाल भी लगवाई जाएगी
विषुव मिश्र,जिला महामंत्री,भारतीय जनता पार्टी, अमेठी