news-details

अमेठी मंडल की समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ के अमेठी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर बुधवार को भाजपा अमेठी मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की। इसमें संगठन को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने, आगामी कार्ययोजनाओं, जनसेवा के लक्ष्यों तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी।बैठक में भाजपा अमेठी मंडल अध्यक्ष रामशंकर जायसवाल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल मंत्री, मंडल उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।