news-details

अमेठी में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को अमेठी जनपद में श्रद्धा और अकीदत के साथ मजलिसों एवं मातमी जुलूसों का आयोजन किया गया। गौरीगंज, जायस, मुसाफिरखाना तथा अन्य कस्बों में इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद करते हुए लोगों ने मातम किया और उनकी कुर्बानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूसों में ताजिया और अलम के साथ बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। कई स्थानों पर शर्बत और लंगर की व्यवस्था की गई। मजलिसों में उलेमाओं ने इमाम हुसैन के त्याग, न्याय और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। चेहल्लुम के मद्देनज़र जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। प्रमुख जुलूस मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन ने आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी धर्मों के नागरिकों, आयोजकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।