
अमेठी। संग्रामपुर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी ठेकेदार बृजेश सिंह की फैक्ट्री से तार के 11 ड्रम चोरी करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुंदवा मोहम्मदपुर स्थित एक बगीचे से चोरी के सभी ड्रम बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल दो पिकअप वाहन और छह हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी अमेठी, प्रतापगढ़ और रायबरेली के निवासी हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।