
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के 1131 पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इनमें जीरो पावर्टी के 661 लाभार्थी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ पाने से वंचित जीरो पावर्टी के पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा।शासन की ओर से जारी लक्ष्य के अनुसार, 470 आवास दैवी आपदा पीड़ितों और मकान विहीन परिवारों को दिए जाएंगे। योजना के तहत लाभार्थियों का चयन पात्रता के आधार पर किया जाएगा।परियोजना निदेशक ऐश्वर्य राय ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लाभार्थियों की पात्रता की दोबारा जांच कराई जाए, ताकि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके।ब्लॉकवार लक्ष्य के अनुसार, अमेठी में 120, बहादुरपुर में 20, भादर में 124, भेंटुआ में 64, गौरीगंज में 112, जगदीशपुर में 81, जामों में 78, मुसाफिरखाना में 101, संग्रामपुर में 74, शाहगढ़ में 106, शुकुल बाजार में 106, सिंहपुर में 47 और तिलोई में 58 आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।योजना के तहत जीरो पावर्टी के लाभार्थियों को प्राथमिकता देते हुए आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे कच्चे या बेघर परिवारों को पक्का आवास मिलने का रास्ता खुलेगा।