
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। तिलोई क्षेत्र के पूरे सिंगई खेरौना निवासी सलमान खान ने जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की नौकायन (रोइंग) प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अमेठी का नाम रोशन किया। सलमान ने भारतीय नौकायन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। कृषक परिवार से आने वाले सलमान खान कासिम खान और जबुरन्निशा के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भारतीय सेना में सूबेदार और अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी एवं कोच मोहम्मद आजाद को दिया, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने खेल में प्रगति की। सलमान की सफलता पर जिला खेल कार्यालय, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने बधाई दी। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह उपलब्धि अमेठी के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सलमान की सफलता से जिले में नौकायन के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का उत्साह मिलेगा।