news-details

अमेठी के डॉ. रमेश चंद्र सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित

You can share this post!

 

लखनऊ। अमेठी के समाजसेवी एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रमेश चंद्र को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजधानी लखनऊ में आयोजित एक पहल संस्था के कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद तथा राज्यमंत्री नटवर गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की।

डॉ. रमेश चंद्र लंबे समय से समाजसेवा और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने हजारों जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क उपचार कर समाज में एक अलग पहचान बनाई है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने लगातार मरीजों की सेवा करते हुए दवाइयाँ, भोजन और राशन जरूरतमंदों तक पहुंचाया।

इसके अलावा वे समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर गरीब एवं असहाय लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय है। वे जरूरतमंद छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराते हैं और जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं।

सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. रमेश चंद्र ने कहा कि समाज की सेवा करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है और वे आगे भी इसी तरह लोगों की मदद करते रहेंगे।