
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले के एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आए बसपा के अयोध्या मंडल और लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष बामसेफ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने भदोही जिले का नाम बहाल कर संत रविदास नगर करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया और अमेठी जिले का नाम छत्रपति शाहूजी जी महाराज नगर बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज में जन्मे शाहू महाराज एक महान शासक के साथ क्रांतिकारी समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपने शासनकाल में दलितों और पिछड़ों को नौकरियों शासन प्रशासन में समुचित भागीदारी को 50फीसदी आरक्षण दिया था। आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी महाराज के सम्मान में बहन मायावती जी ने अमेठी को छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के नाम से जिला बनाया और बहुजन समाज की चिर प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए 11दिसम्बर2002को यहां बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा की स्थापना की। इस अवसर पर बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, सह-संयोजक इन्द्र पाल गौतम, फूलचंद्र बौद्ध,राम फल , राजीव रंजन भारती, ललित कुमार,शिव प्राण आदि मौजूद रहे।