
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अमेठी डिपो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इसमें बेहतर डीजल औसत देने वाले चालकों, अधिक आय अर्जित करने वाले परिचालकों और कार्यालय में ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य कर्मचारियों से भी बेहतर कार्य करने की अपील की।सम्मानित होने वालों में परिचालक महावीर, रंजीत प्रजापति, चालक राजकुमार यादव, शिवकुमार यादव तथा मैकेनिक राजेश कुमार और सत्येंद्र कुमार बीसी शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय अयोध्या में भी उत्कृष्ट कार्य के लिए चालक मनोज कुमार वर्मा और रवीश कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया। कर्मचारियों के सम्मान से परिवहन निगम में बेहतर कार्य संस्कृति और जिम्मेदारी के साथ सेवा देने की भावना को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।