
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में उपक्रीड़ाधिकारी अरबिंद सिंह कुशवाहा ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की शपथ दिलाई गई। स्टेडियम से मुंशीगंज रोड तक आयोजित रन फॉर यूनिटी मार्च में करीब 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सचिन भारद्वाज, शिव कुमार मौर्य, राम आसरे यादव, मो. नदीम, मो. आरिफ, जय प्रकाश यादव, अंकित शर्मा, लबली तिवारी सहित खेल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।