
Pardarshi Vikas News Amethi
अम्बेडकर जयंती समारोह में झांकियों के साथ शामिल होने वाले सभी झांकी अध्यक्षों को समिति की ओर से स्मृति चिन्ह के रूप में महापुरुषों के चित्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संजीव भारती, अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष उदय राज राव और संजय कुमार शास्त्री के साथ पदाधिकारियों ने झांकी अध्यक्षों को सम्मानित किया। छेदीलाल पासवान, राजेश अकेला, रामचंद्र सरस,श्याम लाल,भीम आर्मी के मंडल प्रभारी अरुण कुमार शास्त्री, जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र कोरी, बृजेश कुमार, बबलू तिवारी, त्रिभुवन दत्त, ललित कुमार, एडवोकेट कुल रोशन, ज्योति वर्मा, ग्राम प्रधान मंजू देवी,किसमता भारती,ऊषा बौद्ध, डॉ नन्हे लाल, श्याम कुमार , प्रमोद कुमार, वैरागी राम भारती , दयाराम, सियाराम बड़े बाबू आदि मौजूद रहे। संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पखवाड़े के कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुए। अम्बेडकर सेवा समिति के पदाधिकारी गांवों में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिति की ओर से 14अप्रैल को झांकियां निकालने वाले सभी झांकियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है बुधवार को रामदयपुर ,पूरे दयाल और नरैनी में जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए गएआजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र कोरी और अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार शास्त्री ने समारोह को संबोधित किया। संजय कुमार शास्त्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने बौद्ध मय भारत के निर्माण के संदेश दिए थे। स्वामी नाथ,विनय कुमार , हरिश्चंद्र आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।