
पारदर्शी विकास न्यूज़ टीकरमाफी/अमेठी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की शिक्षाओं और बौद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित रहे राम अक्षयवर बौद्ध का बीती रात निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को पैतृक गांव टीकरमाफी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम संस्कार में अम्बेडकर मिशन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता और बसपा समर्थक शामिल हुए। लोगों ने उनके सामाजिक योगदान और मिशन के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती, बसपा विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, सेक्टर अध्यक्ष अशोक भारती, अम्बेडकर कल्याण समिति के अध्यक्ष महेन्द्र बहादुर, जिला कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, फूल चंद्र बौद्ध, इन्द्र पाल गौतम, बौद्धाचार्य राम समुझ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।