news-details

अम्बेडकर जयंती सर्वसमाज का महापर्व, बाबा साहब ने भारत को दिया दुनिया का सबसे अच्छा संविधान -डा विजय प्रताप गौतम

You can share this post!

अयोध्या में हुई जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक

Pardarshi Vikas News Lucknow

14अप्रैल को लखनऊ बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश के सभी अठारह मंडलों के कार्यकर्ता बुलाए गए हैं ‌‌। तैयारी के लिए गुरुवार को कई जिलों में जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। अयोध्या की बैठक में लखनऊ और अयोध्या मंडल के मुख्य मंडल कोआर्डिनेटर और पूर्व एम एल सी डा विजय प्रताप गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल सर्वसमाज का महापर्व है। संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने सर्वसमाज को समान वोट का अधिकार देने के साथ भारत को दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया। 14अप्रैल 1984को मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज पार्टी बनाई थी। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की जयंती ही बसपा का स्थापना दिवस भी है।बहन मायावती जी ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। उत्तर प्रदेश में उनका चार बार का मुख्यमंत्रित्व काल आदर्श शासन काल रहा है।
 विजय प्रताप गौतम ने सभी पदाधिकारियों को विधानसभा और सेक्टरवार बैठकें करके 14अप्रैल को भारी संख्या में डा अम्बेडकर स्मारक स्थल गोमतीनगर पहुंचने के निर्देश दिए।
 बैठक में मंडल प्रभारी सर्वेन्द्र अम्बेडकर, दिलीप कुमार विमल, महेंद्र प्रताप आनंद,प्रदीप भारती, अरविंद गौतम, मोहम्मद असद, गया शंकर कश्यप, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी,रवि प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।

 इनसेट 

गांवों में बैठक कर बूथ कमेटियों का किया पुनर्गठन 

अमेठी।

 बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद और महासचिव श्याम कुमार ने गुरुवार को गांवों में बैठक कर बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया और पुराने पदाधिकारियों की सदस्यता का नवीनीकरण भी किया। बैठक में जिला सचिव राजपाल,बीवीएफ के विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ बौद्ध एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।