news-details

AKTU ने छठे सेमेस्टर परीक्षा रद्द की

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने बीटेक तृतीय वर्ष के छठे सेमेस्टर की परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के बाद रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा 5 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, परीक्षा से ठीक पहले नोएडा के एक कॉलेज की आईडी से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर वायरल किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया।बताया गया कि परीक्षा 135 केंद्रों पर आयोजित होनी थी, लेकिन 1:28 बजे प्रश्न पत्र सिस्टम में दिखने लगा और कुछ ही देर में उसे डाउनलोड कर प्रसारित कर दिया गया। वायरल पेपर पर संबंधित कॉलेज का वॉटरमार्क भी पाया गया।जांच में यह भी सामने आया कि कुछ छात्रों के पास परीक्षा से पहले ही संभावित प्रश्नों के उत्तर लिखी पर्चियां मिली थीं, जिससे पेपर लीक की आशंका और गहरी हो गई।AKTU प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और दोषियों की पहचान की जा रही है।