
PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन गोंडा जिले की गौरा विधानसभा में सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं गौरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय विद्यार्थी के नेतृत्व में विधानसभा के सभी सेक्टरों में आयोजन किए जा रहे हैं।कार्यक्रम की शुरुआत साबरपुर स्थित संजय विद्यार्थी के आवास पर केक काटकर और अखिलेश यादव के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। तीसरे दिन विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, गोष्ठियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।संजय विद्यार्थी ने कहा कि प्रदेश के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने परीक्षाओं, रोजगार और अन्य जनहित के मुद्दों को उठाते हुए राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।