news-details

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अमेठी में सपा के अलग-अलग कार्यक्रम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर अमेठी में पार्टी नेताओं ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। एकजुट होकर आयोजन करने के बजाय टिकट की दावेदारी को लेकर नेताओं के अलग-अलग गुटों में कार्यक्रम होने की चर्चा रही।सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में जन्मदिन समारोह मनाया गया। पदाधिकारियों ने केक काटकर खुशी जताई और अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।इसके अलावा शिवप्रताप यादव के संयोजन में होटल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जन्मदिन मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। अनुराग प्रजापति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी भारी भीड़ जुटी।वहीं सपा विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया। युवा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने एक दिन पहले ही जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित कर लिया था।पूरे जिले में हुए अलग-अलग आयोजनों से पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी की चर्चाएं भी सामने आईं।