news-details

अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में उन्नाव में सपा का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव।

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में उन्नाव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जयचंद विमल और पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं की रिहाई की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि हिरासत के विरोध में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में इस्माइल, वीरेंद्र शुक्ला, अंकित परिहार, मिंटू निषाद, सैय्यद अफजाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि 6 अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।