news-details

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था आज गंभीर संकट में है और इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पिछले कई वर्षों में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में पूरी तरह विफल रही है और अब जनता से अपील करने की स्थिति में आ गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार की नीतियां सफल थीं तो आर्थिक स्थिति क्यों बिगड़ रही है।सपा अध्यक्ष ने महिला आरक्षण को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सरकार इस मुद्दे पर भ्रम फैला रही है। उनके अनुसार महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की मंशा साफ नहीं है।उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अधूरा रह गया है, जबकि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार खुद देश के लिए एक बड़ा संकट बन चुकी है।