
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार भोर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में हाथ पर मिले टैटू से महिला की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह उरई एक कार्यक्रम में जाने के लिए घर से निकली थीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।