news-details

AI तकनीक से होगी ब्रेन और स्पाइन सर्जरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। एलएलआर अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी विंग में पहली बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और न्यूरो नेविगेशन सिस्टम से लैस अत्याधुनिक मशीन से ब्रेन और स्पाइन सर्जरी शुरू की गई है। करीब 1.8 करोड़ रुपये की लागत वाली यह तकनीक सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को सटीक मार्गदर्शन प्रदान करेगी।सुपर स्पेशियलिटी विंग के प्रभारी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि मशीन में मरीज की सीटी स्कैन और एमआरआई रिपोर्ट फीड करने के बाद ट्यूमर या प्रभावित हिस्से की सटीक लोकेशन स्क्रीन पर दिखाई देती है। इससे जटिल सर्जरी अधिक सुरक्षित और सफल हो सकेगी।नई तकनीक के जरिए अब बड़े चीरे की जगह मिनिमल इनवेसिव सर्जरी की जा सकेगी, जिससे दर्द, रक्तस्राव और रिकवरी का समय कम होगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस सुविधा का लाभ कानपुर समेत आसपास के करीब 10 जिलों के मरीजों को मिलेगा और महंगी न्यूरो सर्जरी अब सरकारी अस्पताल में कम खर्च पर उपलब्ध हो सकेगी।