news-details

AI से छात्रा की फोटो एडिट कर वायरल करने का आरोप

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर और देवरानी पर 13 वर्षीय बेटी की तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पारिवारिक विवाद की रंजिश में बच्ची को बदनाम करने की साजिश रची गई।महिला के अनुसार, 5 मई को परिवार में हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने उन्हें और उनकी बेटी को बदनाम करने की धमकी दी थी। आरोप है कि 27 मई को उनकी कक्षा-6 में पढ़ने वाली बेटी की तस्वीरों को AI तकनीक से एडिट कर आपत्तिजनक रूप में तैयार किया गया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।परिजनों का कहना है कि तस्वीरें वायरल होने के बाद छात्रा मानसिक रूप से परेशान है और परिवार को सामाजिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि उनका देवर पहले भी कई बार विवाद कर चुका है और इस बार बदला लेने के लिए बच्ची को निशाना बनाया गया।चकेरी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल तस्वीरों, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया खातों की तकनीकी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।