news-details

अग्रवंश की परंपरा और उल्लास के साथ सजा ‘तीज तरंग’

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। श्री अग्रसेन युवा मंच द्वारा संचालित एवं संरक्षित श्री अग्रसेन माधवी महिला मंडल की ओर से आसभैरव, चौक स्थित अग्रवाल भवन में ‘तीज तरंग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्सवी उमंग से सजे समारोह में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के पूजन एवं नमन के साथ हुआ। समाज की प्रतिभाशाली बिटिया अनन्या अग्रवाल ने भक्तिमय गणेश वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। काशी की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्वी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मंडल अध्यक्ष आयुषी अग्रवाल ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया।मंडल उपाध्यक्ष गरिमा अग्रवाल ने स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों एवं सदस्यों का अभिनंदन किया। गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति के लिए मंडल महामंत्री ईशा अग्रवाल ने अनन्या अग्रवाल को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।मंडल कोषाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल ने कार्यक्रम का जीवंत एवं कुशल संचालन किया। आयोजन के दौरान महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ तीज पर्व की परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया। समापन पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।