news-details

अग्निकांड के बाद CSJM यूनिवर्सिटी में बढ़े सुरक्षा इंतजाम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (CSJM) ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पहल शुरू कर दी है।यूनिवर्सिटी की हर बिल्डिंग, हॉस्टल और कार्यालय के लिए अलग-अलग फायर एग्जिट प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी सुनिश्चित हो सके।यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता सतीश चन्द्र मधुकर को फायर समन्वयक नियुक्त किया है। उनकी जिम्मेदारी फायर उपकरणों की जांच, अग्नि सुरक्षा मानकों की निगरानी और नियमित निरीक्षण की होगी।इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके जरिए कैंपस में एक रेस्क्यू टीम तैयार की जाएगी, जो आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले मदद कर सकेगी।यूनिवर्सिटी में सभी हॉस्टलों और विभागों में इमरजेंसी एग्जिट के संकेतक लगाए जाएंगे। साथ ही छात्रों और कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल भी कराई जाएगी।प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।