news-details

अग्निकांड के बाद अलर्ट मोड में फायर विभाग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। लखनऊ अग्निकांड के बाद शहर में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन और फायर विभाग सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जाजमऊ फायर स्टेशन की टीम ने अहीरवां क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी।अभियान के दौरान फायर कर्मियों ने दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तथा अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, आपातकालीन निकासी मार्ग, विद्युत सुरक्षा और गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया।फायर अधिकारी राहुल नंदन ने लोगों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल फायर कंट्रोल रूम को सूचना दें और प्राथमिक स्तर पर बचाव के उपाय अपनाएं। इस दौरान टीम ने आग बुझाने और शुरुआती राहत कार्यों का प्रदर्शन भी किया।स्थानीय व्यापारियों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे समय की जरूरत बताया। फायर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जनजागरूकता के माध्यम से ही अग्निकांड जैसी घटनाओं में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम किया जा सकता है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।