
Pardarshi Vikas News Amethi
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के काम तीन वर्ष बाद इस वित्तीय वर्ष में जरूर शुरू होंगे।पी एम जी एस वाई के अभियंताओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार की ओर से एक अरब छः करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी कर दी गई है।तीन साल बाद सरकार ने लगभग 2.12अरब रु की धनराशि स्वीकृत की है।
उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत निहित मार्गों के अनुरक्षण मद (योजनान्तर्गत सड़कों की मरम्मत एवं योजनान्तर्गत निर्मित पोस्ट डी०एल०पी० सड़कों पर रिसर्फेसिंग/पीरियाडिक रिन्यूवल के कार्य के उपरान्त अनुरक्षण कार्य) हेतु प्रावधानित धनराशि रू0 21282.52 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त रू0 10641.26 लाख (रुपये एक अरब छह करोड़ इकतालीस लाख छब्बीस हजार मात्र) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध मे आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिये है कि स्वीकृत धनराशि का व्यय निर्धारित गाइड लाइन्स व दिशा निर्देशो के अनुरूप किया जाय, कार्य निर्धारित मानको के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराये जांय।
जारी शासनादेश मे निर्देश दिये गये हैं कि
स्वीकृत धनराशि दो समान किश्तों में आहरित की जायेगी तथा प्रथम किश्त का 75 प्रतिशत उपभोग किये जाने के बाद द्वितीय किश्त का आहरण किया जायेगा। धनराशि का व्यय प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत गठित उ0प्र0 ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण की नियमावली एवं इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत शासनादेशों के अनुसार किया जायेगा।
धनराशि के आहरण एवं व्यय में वित्तीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा तथा व्यय धनराशि से सम्बन्धित उपयोगिता प्रमाण-पत्र सम्बन्धित अधिकारी/कार्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा।