news-details

अभ्युदय कोचिंग पहुंचे डीएम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने तिलक महाविद्यालय औरैया में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित अभ्युदय कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।डीएम ने विद्यार्थियों से उनकी तैयारी में आ रही समस्याओं, शिक्षण व्यवस्था और उपलब्ध अध्ययन सामग्री के बारे में पूछा। उन्होंने कोचिंग सेंटर में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का भी जायजा लिया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करना जरूरी है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, बेहतर अध्ययन सामग्री और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यार्थियों की शंकाओं का नियमित समाधान करने और परीक्षा की जरूरतों के अनुसार तैयारी कराने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। विद्यार्थियों को योजना का अधिकतम लाभ उठाकर पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।डीएम ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की प्रगति पर नियमित नजर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।