news-details

आयुष्मान योजना में अमेठी की बड़ी उपलब्धि

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन में अमेठी जिले ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 67,759 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराया जा चुका है। इसके लिए अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।उन्होंने बताया कि जिले में 2,16,814 परिवारों के 9,37,032 लोग योजना के अंतर्गत शामिल हैं। इनमें से 6,24,529 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।सीएमओ ने बताया कि लाभार्थी अब अपने आयुष्मान कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि समेत अन्य त्रुटियों का संशोधन भी करा सकते हैं। इसके लिए सीएचसी में आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि पात्र व्यक्ति जल्द कार्ड बनवाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर कैशलेस इलाज का लाभ मिल सके।