
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने किसानों की समस्याओं को लेकर अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान और सड़कों पर दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।सांसद ने कहा कि हाल में हुई अतिवृष्टि से किसान पहले ही परेशान हैं। अब धान की फसल पकने के समय आवारा पशुओं के झुंड खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, सड़कों और चौराहों पर पशुओं के जमावड़े से हादसों का खतरा बना हुआ है।उन्होंने तीनों जिलों के प्रशासन से आवारा पशुओं को खेतों और मुख्य मार्गों से हटाकर नजदीकी गौशालाओं में संरक्षित कराने का अनुरोध किया है। सांसद ने जनहित और किसान हित को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।