
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/गौरीगंज। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर सोमवार को अमेठी जिले में जश्न का माहौल रहा। रैली निकाली गई, आतिशबाजी हुई और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर आपस में खुशियां बांटी। भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में नगर में रैली निकाल कर खुशी मनाई गई। रैली में नगर के व्यापारियों के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल भी मौजूद रहे।पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू के पुत्र आशुतोष सिंह राणा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और लड्डू बांटे।देवीपाटन से ददन सदन तिराहे तक खुशियों का माहौल रहा। भाजपा के जिला महामंत्री विषुव मिश्र, वरिष्ठ नेता रवींद्र सिंह,देव प्रकाश पाण्डेय, गिरिजा शंकर शुक्ल रवि प्रताप सिंह, सौरभ मिश्र आदि पार्टी नेता मौजूद रहे।
दीदी स्मृति ईरानी का कद बहुत ऊंचा है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर अमेठी के कार्यकर्ताओं को जो सम्मान दिया है, उसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं। आज की खुशी अविस्मरणीय है। दीदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में और सशक्त और मजबूत होगी। कार्यकर्ताओं ने नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है।
सुधांशु शुक्ल जिला अध्यक्ष, भाजपा