news-details

आतंकवाद-रोधी अभ्यास में RPF ने हासिल किया तीसरा स्थान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की ओर से आयोजित 49वें क्लस्टराइज्ड ज्वाइंट काउंटर टेररिज्म एक्सरसाइज में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 15 जून से 27 जून 2026 तक चले इस उच्चस्तरीय अभ्यास में देशभर की नौ टीमों ने हिस्सा लिया था।इस संयुक्त अभ्यास में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और विभिन्न राज्यों की पुलिस इकाइयों की टीमें शामिल रहीं। प्रतियोगिता में कुल 152 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रत्येक टीम में 18 प्रशिक्षित कमांडो शामिल थे।अभ्यास के दौरान कमांडो की क्षमता को परखने के लिए रूम इंटरवेंशन, बस इंटरवेंशन, आईईडी ऑब्जर्वेशन, शारीरिक दक्षता और फायरिंग जैसे चुनौतीपूर्ण ऑपरेशनल टास्क कराए गए। टीमों का मूल्यांकन रणनीतिक समझ, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और कठिन परिस्थितियों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया।रेलवे सुरक्षा बल ने सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि RPF की आतंकवाद-रोधी तैयारी, आधुनिक प्रशिक्षण और परिचालन क्षमता को दर्शाती है।अभ्यास का उद्देश्य NSG, केंद्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना था।