news-details

‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया

You can share this post!

 



पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर गुरुवार को अमेठी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने चेयरमैन अंजू कसौंधन और पूर्व चेयरमैन चंद्रमा देवी के साथ अपने प्रतिष्ठान पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान की शुरुआत की।इस दौरान राजेश मसाला परिवार के सदस्यों और साथियों के बीच मिठाई वितरित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने सेवा और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाने का उद्देश्य लोगों को जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। साथ ही देश की प्रगति, विकास और जनकल्याण में योगदान देने का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान परिवार के सदस्यों और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और समाजहित के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित से जुड़े विचारों पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश की प्रगति, विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर योगदान देने का संदेश दिया गया। जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है: राजेश अग्रहरि