news-details

आरक्षित प्रतिनिधित्व पर पीएम को पत्र

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। केजीएमयू के दंत विभागाध्यक्ष और अनुसूचित जाति/जनजाति चिकित्सा शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉ. हरीराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर चयन, पदोन्नति और साक्षात्कार समितियों में आरक्षित वर्ग के प्रतिनिधियों को चुनाव के माध्यम से चुने जाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में नामित प्रतिनिधि कई बार आरक्षित वर्ग के हितों की प्रभावी पैरवी नहीं कर पाते, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को पर्याप्त अवसर नहीं मिलते।डॉ. हरीराम ने यूपीएससी, राज्य लोक सेवा आयोगों और शैक्षणिक संस्थानों की समितियों में आरक्षित वर्ग की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने की भी मांग की। उनका कहना है कि इससे चयन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी।