news-details

आरआरपीजी कॉलेज में ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में विद्यार्थियों को समाजसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा समाजहित में लगे तो राष्ट्र की प्रगति को नई दिशा मिल सकती है। अनादि मिश्र ने सेवा, समर्पण और सहयोग को सशक्त समाज का आधार बताया। डॉ. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। संचालन डॉ. शिखा शुक्ला ने किया।