news-details

आर्य शाखा ने शुरू की नि:शुल्क जल सेवा

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकाश न्यूज़ कानपुर। गोविंद नगर क्षेत्र में भारत विकास परिषद आर्य शाखा (ब्रह्मावर्त प्रांत) की ओर से नि:शुल्क शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के तहत राहगीरों को सुबह से रात तक शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मावर्त प्रांत के प्रांतीय महासचिव आदित्य कुमार शुक्ला की उपस्थिति प्रमुख रही। कार्यक्रम में आर्य शाखा के संरक्षक वीरेंद्र कुमार मित्तल, अध्यक्ष सुरेंद्र गेरा, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सेवा कार्यों से प्रभावित होकर तीन लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर 40 सदस्यों का प्रान्तांश एवं केन्द्रांश के रूप में ₹24,150 का चेक भी प्रांतीय महासचिव को भेंट किया गया।