news-details

आर्थिक तंगी में परिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष की मदद

You can share this post!

पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने भगनपुर गांव की  फ्रैक्चर के इलाज के लिए परेशान एक महिला के परिवार को  20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। महिला के ऑपरेशन का खर्च जुटाने में परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।जानकारी के अनुसार, भगनपुर निवासी माता प्रसाद तिवारी की पत्नी के पैर में गंभीर चोट लग गई थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते इलाज का खर्च जुटाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया था।मामले की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि पीड़ित परिवार से मिले और तत्काल उपचार के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना जनसेवा का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने सक्षम लोगों से भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।आर्थिक सहायता मिलने पर परिजनों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया। राजेश अग्रहरि ने महिला के शीघ्र स्वस्थ होने और ऑपरेशन के सफल होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर परिवार को आगे भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।