news-details

आपदा प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों और अन्य परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से आपदा राहत अनुदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका सजीव प्रसारण गौरीगंज स्थित विकास भवन सभागार में किया गया। इस दौरान आपदा प्रभावित लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम में जनपद में आपदा के कारण जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति से प्रभावित लोगों को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने डेमो चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को समयबद्ध तरीके से राहत और सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों को आर्थिक संबल देना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक राहत सहायता पहुंचाने के लिए संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई करते हैं, ताकि लोगों को कठिन परिस्थितियों से उबरने में मदद मिल सके। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि राहत सहायता प्राप्त करने में कोई समस्या होने पर संबंधित विभाग से संपर्क करें, जिससे नियमानुसार समाधान कराया जा सके।कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, आपदा प्रबंधन टीम के सदस्य, संबंधित अधिकारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।