
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ की पहली प्रादेशिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया, जिसमें प्रदेशभर से आए व्यापारी, छोटे कारोबारी और सर्राफा व्यापारी शामिल हुए।बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मनोज मिश्रा ने कहा कि छोटे व्यापारी, फेरी-पटरी और मध्यम वर्ग के कारोबारी लगातार आर्थिक दबाव और प्रशासनिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, स्थानीय दबंगई और सरकारी उपेक्षा के कारण व्यापारी वर्ग संकट में है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यापारियों की आवाज को सड़क से सदन तक उठाएगी और इसके लिए प्रदेशभर में संगठन को मजबूत किया जाएगा। हर जिले में व्यापारी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।मनोज मिश्रा ने छोटे व्यापारियों के लिए ऋण माफी की मांग उठाते हुए कहा कि बड़े उद्योगपतियों की तरह छोटे कारोबारियों को भी राहत मिलनी चाहिए।बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा, कर व्यवस्था और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बड़ी संख्या में व्यापारी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।