news-details

आनंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे शंकराचार्य

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा आनंदेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया।मंदिर पहुंचने पर मंदिर कोठारी महंत महाकाल गिरी महाराज के नेतृत्व में मंदिर प्रशासन और जूना अखाड़ा के संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मंदिर के गर्भगृह में आचार्यों की मौजूदगी में शंकराचार्य ने भगवान आनंदेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की।पूजन के उपरांत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने महंत महाकाल गिरी महाराज को रुद्राक्ष की माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जूना अखाड़ा के संतों, मंदिर के आचार्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।