
पारदर्शी विकास न्यूज़ गोंडा। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी छोड़ कर बसपा में शामिल हुए। मुख्य अतिथि राजू गौतम और मुख्य मंडल प्रभारी राजकुमार कुरील ने नये मेहमानों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में शामिल किया।कांग्रेस छोड़ कर बसपा में शामिल हुए आनंद कुमार कोरी ने मनकापुर से विधानसभा टिकट के लिए आवेदन भी किया है।बैठक में जिला अध्यक्ष राम बरन मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कनौजिया और सभी विधानसभा प्रभारी और विधानसभा अध्यक्ष मौजूद रहे।