news-details

आम तोड़ते समय पेड़ से गिरा युवक की मौत

You can share this post!

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। काकोरी क्षेत्र के हलवापुर गांव में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। खास बात यह है कि मृतक का दो दिन पहले ही जन्मदिन मनाया गया था।हलवापुर निवासी मुकेश गौतम (37) पुत्र हरीश चंद्र गौतम घर के पास लगे आम के पेड़ पर फल तोड़ने के लिए चढ़े थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मुंह के बल नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार मुकेश आर्टिफिशियल ज्वेलरी का काम करते थे। करीब तीन वर्ष पहले उनका पत्नी से तलाक हो गया था। उनकी 11 वर्षीय बेटी पारी से उनका विशेष लगाव था।परिवार ने बताया कि दो दिन पहले ही पारी ने अपने पिता का जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया था और केक भी कटवाया था। जन्मदिन की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।मुकेश अपने पीछे मां सावित्री देवी, तीन भाई अशोक, अमित और आकाश तथा बहनें सीमा और कोमल को छोड़ गए हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल है।