news-details

आकर्षण का केंद्र रही प्रबुद्ध भारतीय सम्यक संघ की प्रभातफेरी

You can share this post!

बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने दिया बौद्ध मय भारत के निर्माण का संदेश

 Pardarshi Vikas News Lucknow

प्रबुद्ध भारतीय सम्यक संघ की ओर से बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी ओमेक्स सिटी के सभी ब्लाक्स का भ्रमण करते हुए वापस सी-677पर समाप्त हुई। प्रभातफेरी में शामिल लोगों ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के विचारों का भारत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजन में यतीन्द्र कुमार, हरी प्रसाद, इंजीनियर वी पी सिंह के प्रमुख योगदान किया। प्रभातफेरी के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
 विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए इंजीनियर वी पी सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने अपने जीवन के अंतिम चरण में बौद्ध धम्म ग्रहण कर बौद्ध मय भारत के निर्माण का संदेश दिया था । बौद्ध मिशन सभी समस्याओं के हल की ताकत रखता है।
 पंचशील ध्वज के साथ निकाली गई प्रभातफेरी आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।