
पारदर्शी विकास न्यूज़। बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को करीब 25 दिन बाद एक बार फिर पार्टी में शामिल कर लिया है। उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। यह आकाश आनंद की बसपा में तीसरी वापसी बताई जा रही है। इससे पहले 2 अक्टूबर को आकाश ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर मायावती को अपना राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और ‘बुआ मां’ बताया था। उन्होंने बसपा को अपना परिवार बताते हुए किसी अन्य दल में जाने की संभावना से इनकार किया था। साथ ही ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले का समर्थन किया था और मायावती से दोबारा सेवा का अवसर मांगा था। 9सितंबर को मायावती ने कहा था कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद आकाश की जिम्मेदारियों पर विचार किया जा सकता है। 10 सितंबर को अशोक सिद्धार्थ ने संन्यास की घोषणा की, लेकिन इसके बाद मायावती ने आकाश को पार्टी से बाहर कर दिया था। इससे पहले भी आकाश पर पार्टी में कार्रवाई हो चुकी है। जेवर की सभा, पार्टी बैठकों और कार्यक्रमों को लेकर उनके और नेतृत्व के बीच मतभेद की चर्चा रही। 25 अगस्त, 31 अगस्त और 3 सितंबर की बैठकों में उन्हें नहीं बुलाया गया था। अब मायावती ने आकाश को दोबारा पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।