news-details

आज से घर बैठे करें जनगणना: डीएम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जनगणना प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इस बार नई व्यवस्था लागू की जा रही है। पहली बार नागरिकों को घर बैठे खुद अपनी गणना दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। 7 मई से 21 मई तक नागरिक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे, जबकि 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर सत्यापन करेंगे।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिकों को पोर्टल पर अपने राज्य का चयन कर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का पंजीकरण संभव होगा, जबकि कोई भी व्यक्ति देश में कहीं से भी अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकता है।उन्होंने बताया कि सभी विवरण भरने के बाद नागरिक प्रिव्यू में जानकारी जांच सकते हैं। सही पाए जाने पर फाइनल सबमिट करने पर 11 अंकों की एक विशिष्ट स्व-गणना पंजीकरण संख्या मिलेगी, जो मोबाइल या ईमेल पर उपलब्ध होगी। प्रगणक के घर पहुंचने पर यह संख्या दिखानी होगी, जिससे जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।घर-सूचीकरण के दौरान कुल 33 प्रकार की जानकारी दर्ज की जाएगी, जिसमें मकान का उपयोग, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व, पानी, बिजली, शौचालय, ईंधन और फोन, वाहन, टीवी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई परिवार स्व-गणना नहीं कर पाता है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। तय समय में प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। जनगणना 2027 दो चरणों में होगी, जिसमें पहला चरण 22 मई से 20 जून तक और दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 और पोर्टल पर चैटबॉट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

परेशान होने की जरुरत नहीं
यदि कोई परिवार स्वगणना नहीं कर पाता है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। निर्धारित अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में हो रही है। प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून तक घरों की गणना होगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा। जनगणना से जुड़ी जानकारी और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। पोर्टल पर चैटबॉट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जहां नागरिक अपने सवाल पूछ सकेंगे।