news-details

आज कुशीनगर आएंगे प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर, 15 जून उत्तर प्रदेश के कारागार विभाग के मंत्री एवं जनपद कुशीनगर के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान आज एक दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह विभिन्न प्रशासनिक बैठकों, विकास कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी आयोजनों में भाग लेते हुए सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रातः 9:45 बजे गोरखपुर स्थित सर्किट हाउस से प्रस्थान कर लगभग 11 बजे (वाया-हाटा) कुशीनगर पहुंचेंगे। आगमन के बाद वह जिला प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक में शामिल होकर विभिन्न विभागों के कार्यों और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।इसके उपरांत दोपहर 12:05 बजे रविन्द्र नगर स्थित डीपीआरसी भवन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी और विभागीय स्टालों का उद्घाटन एवं अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।दोपहर 12:25 बजे प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी साझा करेंगे।इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे। वहीं, बाद में कप्तानगंज विकास खण्ड में आयोजित "प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम में पहुंचकर विभागीय स्टालों का निरीक्षण करेंगे तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर जनपद प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, प्रोटोकॉल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा प्रशासनिक अमला कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।