news-details

आज बीएड प्रवेश परीक्षा, 1526 अभ्यर्थी होंगे शामिल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव। जनपद में 31 मई को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 1526 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुशील कुमार गोंड ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें डीएसएन कॉलेज का ए एवं बी ब्लॉक, अटल बिहारी इंटर कॉलेज तथा राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) उन्नाव शामिल हैं।परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर उनकी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। अभ्यर्थियों की जांच और फ्रिस्किंग के लिए सुरक्षा एजेंसियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।एडीएम ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल को रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर प्रतिबंधित रहेंगे।प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। साथ ही सुरक्षा, यातायात, बिजली और अन्य आवश्यक सेवाओं को भी दुरुस्त रखा गया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।