
पारदर्शी विकास ब्यूरो | खड्डा, कुशीनगर।इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) खड्डा चीनी मिल के जनरल मैनेजर पद पर विकास चौधरी की नियुक्ति हुई है। उन्होंने सोमवार को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनकी नियुक्ति से मिल कर्मचारियों और क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी का माहौल है।विकास चौधरी इससे पहले खड्डा चीनी मिल में प्रोडक्शन हेड के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह ओडिशा के ढेंकनाल स्थित आईपीएल चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। खड्डा चीनी मिल में पहले काम करने के कारण उन्हें यहां के कामकाज, किसानों और मजदूरों की समस्याओं की अच्छी जानकारी है।कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए जीएम विकास चौधरी ने किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और चीनी मिल के संचालन को प्रभावी बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने सरकार की मंशा के अनुरूप गन्ना मूल्य का समय से भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।उनकी नियुक्ति से मिल कर्मचारियों और गन्ना किसानों को बेहतर प्रबंधन तथा सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। कर्मचारियों का मानना है कि विकास चौधरी के अनुभव और क्षेत्र की समझ से चीनी मिल के संचालन में सकारात्मक बदलाव आएगा।